• Home
  • News
  • Uttarakhand: Jam bars and dance clubs were overflowing at midnight! When the police arrived, there was chaos, 57 young men and women were caught

उत्तराखण्डः आधी रात को बार और डांस क्लब में छलक रहे थे जाम! पुलिस पहुंची तो मची अफरा-तफरी, 57 युवक.युवतियां पकड़े

editor
  • Awaaz Desk
  • November 24, 2024 05:11 AM
Uttarakhand: Jam bars and dance clubs were overflowing at midnight! When the police arrived, there was chaos, 57 young men and women were caught

देहरादून। राजधानी देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात अवैध रूप से चल रहा बार और डांस क्लब में छापेमारी की। इस दौरान यहां नशे में धुत्त युवक और युवतियां झूमते मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और आबकारी विभाग की ये कार्रवाई गजियावाला डांडा गांव में हुई। पुलिस ने 40 युवकों और 17 युवतियों का चालान किया। उधर अवैध बार चलाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी को अवैध रूप से संचालित पार्टी की गोपनीय सूचना मिली थी। बताया गया था कि इसमें शराब भी परोसी जाएगी। जिसके बाद देर रात एसएसपी और टीम के साथ एक निजी आवास पर छापा मार दिया। इस दौरान युवक और युवितयां अवैध रूप से पार्टी करते पाए गए। वहां भारी मात्रा मेंविदेशी शराब की खाली बोतलें व शराब बरामद हुई। मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई।  


संबंधित आलेख: