• Home
  • News
  • Uttarakhand: Journalist murdered in Dehradun! Second post-mortem, murder case registered

उत्तराखण्डः देहरादून में पत्रकार की हत्या का मामला! दोबारा पोस्टमार्टम, हत्या की धाराओं में केस दर्ज

editor
  • Awaaz Desk
  • December 18, 2025 07:12 AM
 Uttarakhand: Journalist murdered in Dehradun! Second post-mortem, murder case registered

देहरादून। देहरादून में पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मृतक पंकज मिश्रा के छोटे भाई अरविंद मिश्रा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी, उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं परिजनों की अपील पर बुधवार को दोबारा से पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। इधर पुलिस ने आरोपित अमित सहगल और उसके अन्य साथी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सौंपी गयी तहरीर में अरविन्द मिश्रा ने बताया कि उनका बड़ा भाई पंकज मिश्रा दून विहार जाखन में अपने घर में पत्नी लक्ष्मी के साथ रहते थे। 15 दिसंबर की रात करीब 10 बजे अमित सहगल नाम का व्यक्ति अपने कुछ अन्य लोगों के साथ पंकज मिश्रा के घर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अमित सहगल ने पंकज मिश्रा के सीने, पेट पर लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए, जिस कारण पंकज मिश्रा के मुंह से खून निकलने लगा। अमित सहगल के साथ आए युवक ने कहा कि ये हार्ट और लिवर का मरीज है, इसके पेट और सीने पर मारो। तब अमित सहगल बोलता है कि बस इतने में ही इसका काम हो जायेगा। मारपीट के बाद पंकज मिश्रा का मोबाइल छीन लिया गया।

आरोप है कि इस बीच पंकज की पत्नी जब अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना देना चाह रही थी, तो अमित सहगल और उसके साथियों ने पत्नी लक्ष्मी का भी मोबाइल छीन कर उनके साथ बदसलूकी की और वहां से भाग गए। इसके बाद पंकज मिश्रा ने राहगीर के फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी। अरविंद मिश्रा की तहरीर के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल और तहरीर के लिए कहा, लेकिन भाई पंकज मिश्रा और भाभी लक्ष्मी ने चोट व डर के कारण रात में न जाकर सुबह कार्रवाई करने की बात कही। पंकज मिश्रा ने 16 दिसंबर की सुबह लगभग 3 बजे दर्द से कराहते हुए अपनी पत्नी को आवाज लगाई कि उन्हें दर्द हो रहा है। पत्नी लक्ष्मी जब उठी तब तक पंकज बिस्तर से उठे खड़े हुए और अचेत होकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद पड़ोसियों को उठाकर उनके फोन से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस से दून अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। 


संबंधित आलेख: