• Home
  • News
  • Uttarakhand: JP Nadda will hold a big rally in Haridwar tomorrow on April 5! Preparations complete, huge public meeting will be held after the road show

उत्तराखण्डः कल पांच अप्रैल को हरिद्वार में बड़ी रैली करेंगे जेपी नड्डा! तैयारियां पूरी, रोड शो के बाद होगी विशाल जनसभा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 04, 2024 12:04 PM
Uttarakhand: JP Nadda will hold a big rally in Haridwar tomorrow on April 5! Preparations complete, huge public meeting will be held after the road show

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल पांच अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान वह बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बता दें कि जेपी नड्डा आज 4 अप्रैल से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसी बीच वो हरिद्वार के आर्यनगर चौक से ऋषिकुल मैदान तक रोड़ शो निकालेंगे और ऋषिकुल मैदान में ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले जेपी नड्डा जूना अखाड़े में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करके साधु-संतों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान के साथ-साथ जूना अखाड़े में भव्य पंडाल बनाया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने बताया कि जेपी नड्डा के हरिद्वार दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हरिद्वार बुलाया जाए और हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कराई जाए, इसलिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और उन्हें उम्मीदें के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले हरिद्वार का दौरा जरूर करेंगे।


संबंधित आलेख: