• Home
  • News
  • Uttarakhand: Kaliyugi son broke his mother's hand if she did not give money to take drugs! Father appealed to the police, now the hospitality will be behind the bars

उत्तराखण्डः नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो कलियुगी बेटे ने तोड़ दिया मां का हाथ! पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, अब सलाखों के पीछे होगी खातिरदारी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 16, 2022 09:09 AM
Uttarakhand: Kaliyugi son broke his mother's hand if she did not give money to take drugs! Father appealed to the police, now the hospitality will be behind the bars

ऋषिकेश। नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां का हाथ तोड़ दिया। यही नहीं बेटे ने मां पर जानलेवा हमला भी किया। बेटे से तंग आकर मजबूर पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सुमन विहार बापू ग्राम ऋषिकेश निवासी द्वारिका प्रसाद कोठारी ने अपने पुत्र शुभम कोठारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को उनके पुत्र शुभम कोठारी ने अपनी मां गुड्डी देवी को जान से मारने की कोशिश करते हुए सिर पर गंभीर चोट पहुंचायी। महिला का एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद शुभम अपनी मां को अपने साथ ले गया और उन्हें चंद्रेश्वर नगर मौसी के यहां छोड़ कर फरार हो गया। मजबूर पिता अपनी पत्नी को नगर के सरकारी और निजी चिकित्सालय में ढूंढते रहे। बाद में पता चला कि उनकी पत्नी अपनी बहन के यहां है। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में लाकर उनका उपचार कराया गया।
पिता ने पुलिस को बताया कि शुभम नशे का आदी है, इससे पहले भी वह कई बार अपने माता पिता के साथ मारपीट कर चुका है। बुधवार को भी उसने नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे मगर मां ने गलत काम के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने अपनी मां को ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने मामले की विवेचना उप निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि अपनी मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुत्र शुभम कोठारी को शिवाजी नगर ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया।


संबंधित आलेख: