उत्तराखण्डः किच्छा पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश! तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऐसे चढ़े हत्थे
किच्छा। किच्छा कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। किच्छा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने संयुक्त रूप से किच्छा कोतवाली में खुलासा किया है। कोतवाली किच्छा क्षेत्र में बीते दिनों लगातार बाइक चोरी की घटनाये बढ़ रही थी। बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड में बेनी मजार के पास बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल में सवार तीन लोगों को रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल द्वारा तीनों को पकड़ लिया। पकडे़ गये आरोपियों के कब्जे से 8 मोटर साईकिलें बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपियों में सुकुम सिंह निवासी गोल गेट थाना पंतनगर, कृष कुमार निवासी बेनी कॉलोनी थाना पंतनगर, आबिद अली उर्फ़ छन्नू निवासी गोलगेट थाना पंतनगर शामिल हैं।