उत्तराखंड/कुमाऊं:यहां कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़कर दो युवकों ने दी आत्महत्या की धमकी! प्रशासन में मची खलबली, क्यों नाराज़ हुए युवक? क्या थी उनकी मांग ?जानिए खबर के लिंक में
उधमसिंह नगर में आज तब हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट की छत पर दो युवकों ने चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। ये देख प्रशासन में भी खलबली मच गई। बमुश्किल दोनों युवकों को समझा बुझा कर नीचे उतारा गया।
मामले के अनुसार दोनों युवक कुमाऊं में ही सांस्कृतिक दल का ऑडीशन करवाने के मांग कर रहे थे,युवकों का कहना है ओमिक्रोन के खतरे के बीच उन्हें मजबूर किया जा रहा है कि देहरादून जाकर वो ऑडिशन दे। ये दोनों युवक रुद्रपुर और खटीमा निवासी है संस्कृति कर्मी खटीमा निवासी युवक का नाम सुंदर और रुद्रपुर निवासी युवक का नाम मुकेश है जो अपने दल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बार बार उनकी मांग करने के बावजूद उनकी नही सुनी जा रही है। एक तरफ ओमिक्रोन का खतरा है दूसरी तरफ ऑडिशन देना भी ज़रूरी है तो प्रशासन कुमाऊं में ही ऑडिशन क्यों नही करवा रहा है। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने युवकों और उनके दल को आश्वाशन देते हुए प्रभावी प्रयास करने का भी वादा किया।