• Home
  • News
  • Uttarakhand: Lawyers in Nainital are furious over irregularities in revenue courts! They staged a sit-in protest and boycotted work in the Collectorate premises, issuing a warning.

उत्तराखण्डः नैनीताल में राजस्व न्यायालयों की अनियमितताओं पर भड़के अधिवक्ता! कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार, दी चेतावनी

  • Awaaz Desk
  • February 11, 2026 11:02 AM
Uttarakhand: Lawyers in Nainital are furious over irregularities in revenue courts! They staged a sit-in protest and boycotted work in the Collectorate premises, issuing a warning.

नैनीताल। नैनीताल जिले के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है। आज नैनीताल और हल्द्वानी जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि राजस्व विभाग में लंबे समय से गंभीर अनियमितताएं चल रही हैं, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला बार एसोसिएशन की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर अधिवक्ताओं की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की। 
 


संबंधित आलेख: