• Home
  • News
  • Uttarakhand: Leader of Opposition Arya attacked the government! Said- 'Save Constitution' campaign is a national call to protect constitutional rights

उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य ने सरकार पर बोला हमला! बोले- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय आह्वान है ‘संविधान बचाओ’ अभियान

editor
  • Awaaz Desk
  • April 30, 2025 12:04 PM
Uttarakhand: Leader of Opposition Arya attacked the government! Said- 'Save Constitution' campaign is a national call to protect constitutional rights

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में सिर्फ जातीय धर्म की बात करती है, जबकि प्रदेश की जनता ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए इनको चुना है। प्रदेश कैसे विकसित हो, प्रदेश में जनता की गरीबी दूर कैसे हो, शिक्षा, स्वास्थ की व्यवस्था कैसे सुधरे, कैसे किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो, कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हो, बेरोजगारों को कैसे नौकरी मिले, पर्यटन सुविधा कैसे बड़े, लोगों को चौबीस घंटे कैसे बिजली मिले, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनमानस को कैसे मुक्ति मिले? इस पर बात नहीं करते। कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ’ अभियान केवल एक राजनैतिक पहल नहीं, बल्कि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय आह्वान है। यह आंदोलन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की पुनः स्थापना के लिए है, जिसे भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है। इसके अलावा संविधान को नहीं मानने वालों के द्वारा संविधान की मूल प्रस्तावना को तार तार करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस सशक्त रूप से इसके विरोध में खड़ी है। कांग्रेस पार्टी उनके इरादों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी। भाजपा की सरकारें ‘बाबा साहेब’ के भारत के अधिकारों पर षडयंत्रकारी हमला बोल रहे हैं। जहां एक तरफ संविधान सम्मत दलितों के आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है, वहां दलितों के कल्याण की स्कीमों का बजट काट साजिशन तरीके से उन्हें सरकार में हिस्सेदारी से ‘बाहर निकाला’ जा रहा है। यह बाबा साहेब अंबेडकर की सोच व शिक्षा, दोनों के ही खिलाफ है। आज भाजपा अब संविधान-आरक्षण-दलित अधिकार मिटाने में लगी है। यशपाल आर्य ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं है, बल्कि हर उस नागरिक का आंदोलन है जो लोकतंत्र और संविधान में आस्था रखता है।


संबंधित आलेख: