• Home
  • News
  • Uttarakhand: Leader of Opposition Arya raised questions regarding scam in government recruitments! Efforts to surround the government, big talk about land law

उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य ने सरकारी भर्तियों में हुए घोटाले को लेकर उठाए सवाल! सरकार को घेरने का प्रयास, भू-कानून को लेकर कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • September 15, 2022 08:09 AM
Uttarakhand: Leader of Opposition Arya raised questions regarding scam in government recruitments! Efforts to surround the government, big talk about land law

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरकारी भर्तियों में हुए घोटाले को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आखिर कैसे एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गयी। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को दो दिन का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। कहा कि हाकम सिंह किस पार्टी का सदस्य है और किन-किन नेताओं के संपर्क में था इसकी भी जांच जरूर होनी चाहिए। सवाल उठाया कि एसटीएफ की कार्यवाही क्या अंजाम तक पहुंचेग और सभी दोषी कबतक गिरफ्तार होंगे। कहा कि कई लोग फर्जी प्रमाणपत्र लेकर प्रदेश में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं दिख रही है। वहीं उन्होंने भू-कानून को लेकर कहा कि सरकार जल्दबाजी में भू-कानून बनाना चाहती है। कहा कि प्रदेश में कई जगहों पर सरकारी भूमि की बंदरबांट की गई है उनके नाम सार्वजनिक होने चाहिए। वहीं उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौतों पर बड़ी कार्यवाही नहीं होने पर भी सरकार को घेरने का काम किया। 


संबंधित आलेख: