• Home
  • News
  • Uttarakhand Leaders to Sharpen BJP's Campaign in Poll-Bound States! CM Dhami and Several Others Assigned Key Responsibilities.

उत्तराखंड के नेता चुनावी राज्यों में बीजेपी को देंगे धार! सीएम धामी समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • Tapas Vishwas
  • March 19, 2026 10:03 AM
Uttarakhand Leaders to Sharpen BJP's Campaign in Poll-Bound States! CM Dhami and Several Others Assigned Key Responsibilities.

देहरादून। देश के कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए अब उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उत्तराखंड के नेताओं की सक्रियता चुनावी राज्यों में संगठन को मजबूती दे सकती है।

इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी राज्यों में चुनावी मुकाबला कड़ा माना जा रहा है, ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी चुनावी राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह जल्द ही पश्चिम बंगाल, असम और केरल में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। पार्टी का मानना है कि धामी का युवा और ऊर्जावान नेतृत्व मतदाताओं को आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहले से ही पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं। उनके साथ बीजेपी युवा मोर्चा की टीमें भी सक्रिय हैं, जो बूथ स्तर तक काम कर रही हैं।बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में पुष्कर सिंह धामी का प्रचार पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। बिहार, हरियाणा और दिल्ली में उनके दौरे के दौरान पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिले, जिसके बाद इस बार भी केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को भी चरणबद्ध तरीके से चुनावी राज्यों में भेजा जाएगा। शुरुआती चरण में युवा मोर्चा की टीमें सक्रिय हो चुकी हैं, जबकि मतदान की तारीख नजदीक आते ही वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और बढ़ाई जाएगी। बीजेपी संगठन चुनावी राज्यों में बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। उत्तराखंड बीजेपी के महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राज्य के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता है, यही कारण है कि उन्हें लगातार अन्य राज्यों के चुनावों में जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी भी देशभर के नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उत्तराखंड के नेताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी को इन राज्यों में चुनावी बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


संबंधित आलेख: