• Home
  • News
  • Uttarakhand: Lord Jagannath's Rath Yatra begins with great pomp and show! People dance to the tune of Hare Rama Hare Krishna.

उत्तराखण्डः धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा! हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर थिरके लोग

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2025 12:10 PM
Uttarakhand: Lord Jagannath's Rath Yatra begins with great pomp and show! People dance to the tune of Hare Rama Hare Krishna.

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। इस दौरान नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला अंतर्गत मधुबन आश्रम की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कैलाश गेट से मंदिर होते हुए चंद्रभागा पुल मुख्य बाजार रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर जम कर नृत्य किया। वहीं यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज में बताया कि आश्रम की ओर से यह उनकी आठवीं जगन्नाथ यात्रा है। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों और राज्यों के कृष्ण भक्त और राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र की भी यात्रा निकाली गई।
 


संबंधित आलेख: