• Home
  • News
  • Uttarakhand: LUCC Cooperative Society ruined us! Embezzled lakhs, women roared in the tehsil

उत्तराखण्डः एलयूसीसी कॉपरेटिव सोसायटी ने किया बर्बाद! लाखों का किया गबन, तहसील में गरजीं महिलाएं

editor
  • Awaaz Desk
  • March 20, 2025 09:03 AM
Uttarakhand: LUCC Cooperative Society ruined us! Embezzled lakhs, women roared in the tehsil

रुद्रप्रयाग। एलयूसीसी कॉपरेटिव सोसायटी में हुए धोखाधड़ी से आक्रोशित महिलाओं ने तहसील रुद्रप्रयाग में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एलयूसीसी में एजेंट बनी महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देकर उन्हीं को ठगने का काम किया गया, जबकि खाताधारकों को करोड़ों का चूना लगा चुकी हैं। आज हमारी माताएं-बहने इस ठगी का बहुत बड़ा शिकार हुई हैं। एलयूसीसी ने स्थानीय महिलाओं को एजेंट बनाकर पहले रोजगार दिया और फिर इनके जरिये खाते खुलवाकर लाखों का गबन कर दिया। ऐसे में स्थानीय महिलाओं के साथ ही खाताधारकों के साथ सोसायटी ने धोखाधड़ी करके बर्बाद कर दिया है। सोसायटी का अब अता-पता नहीं है, जिस कारण एजेंट और खाताधारक खासे परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर इतनी सारी घटनाएं हो रही हैं, इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही ना होना, सरकार की उदासीनता को दर्शा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द पीड़ित लोगों की धनराशि वापस दिलाने की मांग की।


संबंधित आलेख: