• Home
  • News
  • Uttarakhand: Maa Poornagiri fair will have a grand opening on Saturday Chaldee, after two years the fair will be held for so many days!

उत्तराखंड:छलड़ी के दिन माँ पूर्णागिरि मेले का होगा भव्य आगाज़,कुमाऊँ कमिश्नर करेंगे मेले का श्रीगणेश,दो साल बाद मेला लगेगा इतने दिनों तक!

editor
  • Kanchan Verma
  • March 18, 2022 05:03 AM
Uttarakhand: Maa Poornagiri fair will have a grand opening on Saturday Chaldee, after two years the fair will be held for so many days!

पहाड़ों में शनिवार को रंग की होली यानी छलड़ी होगी वही दूसरी तरफ माँ पूर्णागिरि धाम में दो साल बाद भव्य मेले का आगाज़ होगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मेले का श्रीगणेश कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अपराह्न 3 बजे के करीब करेंगे। मेले को सुयोजित ढंग से आयोजित करवाने को पुलिस बल से लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मेला स्थल पहुंच चुकी है। 
आपको बता दें कि कोरोना काल मे लगे लॉक डाउन की वजह से पिछले दो सालों से मां पूर्णागिरि मेला स्थगित कर दिया गया था 2019 के बाद 2022 में पहली बार माँ पूर्णागिरि मेला 15 जून तक चलेगा। मेले के लिए जिला पंचायत ने सरकारी विभागों के कार्यालयों और आवासीय व्यवस्था के लिए टीन शेड,बिजली पानी शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। तीर्थयात्रियों के लिए रोडवेज ठुलीगाड़ तक दस बसे संचालित की जायँगी। इसके अलावा छोटी जीप भी भक्तों के लिए संचालित की गई है। 
होली पर्व के बीच मां पूर्णागिरि धाम मेले में श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवी मां के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि इन दिनों उप्र से लेकर नेपाल के कई स्थानों से दो हजार से अधिक श्रद्धालु हर रोज पहुंच रहे हैं।


संबंधित आलेख: