• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident averted near Kirtinagar Bridge in Srinagar Garhwal! Another vehicle collided with MLA Vinod Kandari’s car.

उत्तराखण्डः श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के पास टला बड़ा हादसा! विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी में दूसरे वाहन ने मारी टक्कर

editor
  • Awaaz Desk
  • November 02, 2026 07:11 AM
 Uttarakhand: Major accident averted near Kirtinagar Bridge in Srinagar Garhwal! Another vehicle collided with MLA Vinod Kandari’s car.

श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप सामने से गलत दिशा में आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने नियमित क्षेत्र भ्रमण के सिलसिले में श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा क्षेत्र में कीर्तिनगर पुल के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से गलत साइड में आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में जोरदार झटका लगा और मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत वाहन से विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि वाहन के सुरक्षा मानकों के चलते एक बड़ा अनहोनी टल गई। विधायक विनोद कंडारी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे किया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण सामने से आ रहे वाहन का गलत दिशा में होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संबंधित आलेख: