• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident during the Kedarnath Dham pilgrimage! Pune resident dies after falling into a gorge.

उत्तराखण्डः केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा! खाई में गिरने से पुणे निवासी यात्री की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • September 07, 2026 11:09 AM
Uttarakhand: Major accident during the Kedarnath Dham pilgrimage! Pune resident dies after falling into a gorge.

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग  पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप एक यात्री खाई में जा गिरा। हादसे में महाराष्ट्र निवासी 59 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक के शव को गौरीकुंड पुलिस के सुपुर्द कर रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। सुबह करीब 10 बजकर 6 मिनट परगौरीकुंड पुलिस चौकी को सूचना मिली कि गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप एक यात्री खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और डीडीएमओ रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर राहत और बचाव अभियान चलाया। हादसे में 59 वर्षीय यशवंत किसनराव थोरात की मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले थे। रेस्क्यू के बाद टीम ने शव को गौरीकुंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद शव वाहन से मृतक के शव को रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित आलेख: