• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident for the second consecutive day on the Gaula Bypass in Haldwani; a young man dies after being struck by a Scorpio.

उत्तराखण्डः हल्द्वानी के गौला बाईपास पर लगातार दूसरे दिन भीषण हादसा! स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • November 16, 2026 08:11 AM
Uttarakhand: Major accident for the second consecutive day on the Gaula Bypass in Haldwani; a young man dies after being struck by a Scorpio.

हल्द्वानी। शहर के गौला बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के ठीक सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा और उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जनपद के गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी प्रदीप हलदार सोमवार को अपनी बाइक संख्या यूके 06 बीके 0927 से गौला बाईपास होते हुए शनि बाजार रोड की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन गंभीर रूप से घायल प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भिजवाया। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज मिले, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गौला बाईपास पर लगातार दूसरे दिन यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक दिन पूर्व ही इसी मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो मासूम बच्चों समेत चार लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष और चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति पर लगाम लगाने और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की सख्त आवश्यकता है।


संबंधित आलेख: