• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Chamoli! The car became unbalanced and fell into the Pinder river, an army soldier died painfully.

उत्तराखण्डः चमोली में बड़ा हादसा! असंतुलित होकर पिंडर नदी में समाई कार, सेना के जवान की दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • May 10, 2024 12:05 PM
Uttarakhand: Major accident in Chamoli! The car became unbalanced and fell into the Pinder river, an army soldier died painfully.

चमोली। चमोली के देवाल विकास खंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में भारतीय सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है, जिससे जवान के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास देवाल-सुयालकोट-मानमती मोटर मार्ग पर रैन एवं गरसूं गांव के बीच वाहन संख्या यूके 07-एफ एफ 0499 अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिरकर पिंडर नदी में समा गई, जिसमें रैन गांव निवासी एवं भारतीय सेना के 14 गढ़वाल राइफल में तैनात 32 वर्षीय जवान प्रमोद सिंह पुत्र महिपाल सिंह बिष्ट की दर्दनाक मौत हो गई। मृत जवान की पोस्टिंग लद्दाख में बताई जा रही है और वे अभी अवकाश पर अपने घर आए हुए थे लेकिन उनके साथ यह बड़ी अप्रिय घटना घट गई जिससे उनके घर परिवार में मातम छा गया। बुधवार देर रात को रैन गांव के ग्रामीणों को गांव के पास बड़ी आवाज सुनाई दी तो सभी लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने पहाड़ी से नीचे उतर कर कार को पहचान लिया और लापता जवान को खोजने लगे लेकिन अंधेरा और नदी का पानी मटमैला होने के कारण ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की सूचना पर देवाल पुलिस, राजस्व विभाग एवं एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद जवान का शव कार के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस और राजस्व प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जवान अपने पीछे माता पिता, पत्नी, एक डेढ़ वर्षीय बालक तथा भाई को छोड़ गए हैं।


संबंधित आलेख: