• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Champawat! A vehicle carrying passengers falls into a ditch, injuring 11 people! A major tragedy was averted due to a tree.

उत्तराखण्डः चंपावत में बड़ी दुर्घटना! खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 11 लोग घायल! पेड़ की वजह से टला बड़ा हादसा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 27, 2025 05:09 AM
 Uttarakhand: Major accident in Champawat! A vehicle carrying passengers falls into a ditch, injuring 11 people! A major tragedy was averted due to a tree.

चंपावत। चंपावत में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां सिप्टी छतकोट मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के नीचे पेड़ में अटकने से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। सभी घायल उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों को गहरी खाई से निकालने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेली के माध्यम से हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला में बंद होने के कारण होने के कारण उक्त वाहन टनकपुर से पिथौरागढ़ को वैकल्पिक मार्ग से जा रहा था। वाहन संख्या यूके 05 टीए 2850 अचानक लफड़ा के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस एनडीआरएफ व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों ने बताया वाहन सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक पेड़ में अटक गया, अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।


संबंधित आलेख: