• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Doiwala on New Year's Day! A roadways bus traveling from Lohaghat to Dehradun caught fire, causing panic among passengers.

उत्तराखण्डः नए साल पर डोईवाला में बड़ा हादसा! लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

editor
  • Awaaz Desk
  • January 01, 2026 08:01 AM
Uttarakhand: Major accident in Doiwala on New Year's Day! A roadways bus traveling from Lohaghat to Dehradun caught fire, causing panic among passengers.

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। राजधानी देहरादून के डोईवाला में सुबह-सुबह एक बस में आग गयी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। बताया जाता है कि बस लोहाघाट से देहरादून आ रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार घटना तड़के चार बजे की है। लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने पहुंचते ही बस ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगती देख लोगों में हड़कंप मच गया। बस में 15 सवारियां थीं। आग लगने की खबर लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाया और सभी सवारियों को उतारा। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र ने बताया कि घटना सुबह 4 के आसपास घटित हुई, बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी सवारी बस से बाहर निकलीं और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जल चुकी थी।
 


संबंधित आलेख: