• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Haldwani! A car carrying tourists returning from Nainital collided with a pickup truck, killing a young man.

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में बड़ा हादसा! नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार पिकअप से टकराई, युवक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 02, 2026 10:01 AM
Uttarakhand: Major accident in Haldwani! A car carrying tourists returning from Nainital collided with a pickup truck, killing a young man.

हल्द्वानी। काठगोदाम में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ा के पास एनएच 109 में एक पिकअप और कार की जबरदस्त टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक नैनीताल घूमकर वापस आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पर्यटकों की कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार में सवार सभी लोग रामपुर के रहने वाले थे और नए साल में नैनीताल कि और घूमने के लिए आए हुए थे। घर लौटते समय जैसे ही उनकी कार खेड़ा के पास पहुंची, तभी पिकअप सामने आ गया। जिस कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही गौलापार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। शेष चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मृतक की पहचान रिजवान निवासी रिछा यूपी के रूप में हुई है, जबकि अन्य भी रिछा के रहने वाले हैं।


संबंधित आलेख: