• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Haridwar! District President of BJP Scheduled Caste Morcha dies, wife and children injured

उत्तराखण्डः हरिद्वार में बड़ा हादसा! भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौत, पत्नी और बच्चे जख्मी

editor
  • Awaaz Desk
  • March 13, 2024 06:03 AM
Uttarakhand: Major accident in Haridwar! District President of BJP Scheduled Caste Morcha dies, wife and children injured

देहरादून। हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सड़क हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार की मौत हो गयी। खबरों के मुताबिक हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में संजय कुमार की पत्नी व बच्चे घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।


संबंधित आलेख: