उत्तराखण्डः मसूरी में बड़ा हादसा! गहरी खाई में गिरी कार, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मसूरी। मसूरी में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां मसूरी-देहरादून रोड कोलुखेत पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों और मसूरी पुलिस द्वारा गहरी खाई में गिरे दो युवकों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भिजवाया गया। मसूरी पुलिस ने बताया कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी जाते हुए कोलुखेत के पास पानी बैंड के पास कार बीआर 06 डीएच 3402 आनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में रणधीर कुमार सिंह, अनुराग चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। एसआई पंकज सिंह महिपाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं सुबह के समय मोड पर अचानक से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।