• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident in Ramnagar! Fire broke out while repairing gas cylinder leakage, 3 people including couple badly burnt

उत्तराखण्डः रामनगर में बड़ा हादसा! गैस सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग, दंपति समेत 3 लोग बुरी तरह झुलसे

editor
  • Awaaz Desk
  • September 04, 2024 05:09 AM
Uttarakhand: Major accident in Ramnagar! Fire broke out while repairing gas cylinder leakage, 3 people including couple badly burnt

रामनगर। रामनगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां तीनों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बता दें कि बुधवार की सुबह रामनगर के छोई गांव में रहने वाले ग्रमीण गोधन फर्त्याल ने बताया कि पड़ाव की पूजा आर्या रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्य को बुलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसी बीच विनोद आर्य ने अपने गांव में रहने वाले जीवन बोरा को बुलाया जो की इंडियन गैस एजेंसी कोटाबाग में कार्यरत हैं। जीवन बोरा द्वारा भी गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर चेक किया गया तो, इसी बीच सिलेंडर से तेज आग की लपटे निकल गई। जिससे तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। मामले में रामनगर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर होने के बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


संबंधित आलेख: