उत्तराखण्डः कालाढ़ूंगी-नैनीताल मार्ग पर बड़ा हादसा! ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी कार, आठ लोग घायल
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां नैनीताल जिले के कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी पर्यटक नैनीताल से दिल्ली से जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी अर्टिगा कार के ब्रेक फेल हो गए। इस वजह से ड्राइवर का कार से नियंत्रण हो गया है और कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे दबे पर्यटकों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना में दीपाक्षी शर्मा, अंबिका शर्मा, रचित शर्मा, अमित शर्मा, पारुल शर्मा, हेमा शर्मा, कार्तिक शर्मा तथा जीतराम घायल हो गए।