• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident on Karnaprayag Gwaldam-Baijnath Highway! Truck loaded with gas cylinder overturned on the road, created panic

Uttarakhand: कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! गैस सिलिंडर से लदा ट्रक सड़क पर पलटा, मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • February 08, 2024 09:02 AM
Uttarakhand: Major accident on Karnaprayag Gwaldam-Baijnath Highway! Truck loaded with gas cylinder overturned on the road, created panic

चमोली। कर्णप्रयाग ग्वालदम-बैजनाथ हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस सिलिंडर से लदा ट्रक टायर फटने से सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि पहाड़ी ढलान होने के बावजूद ट्रक पिंडर नदी में गिरने से बच गया। रुड़की से गैस सिलिंडर लेकर आ रहा ट्रक गैस गोदाम पहुंचने से पहले टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में  342 गैस सिलिंडर भरे हुए थे। चालक मनीष कुमार ने बताया कि  जब वह गैस गोदाम से पहले पहाड़ी ढलान उतर रहा था , तो  सामने से आ रही  कार को पास देने के दौरान ट्रक का पिछला और दाहिने तरफ का टायर अचानक फट गया। जिससे  ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। चालक की सूचना पर नजदीक ही गैस डिपो के सभी कर्मचारी दौड़ पडे़ और  राहत व बचाव कार्य में जुट गए। गनीमत  रही कि ट्रक पहाड़ी ढलान पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद पिंडर नदी में नही गिरा। फिलहाल चालक भी सकुशल है।


संबंधित आलेख: