• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major accident on Yamunotri Highway! Stones fell from the hill, one died after being hit

उत्तराखण्डः यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा! पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आने से एक की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • May 09, 2024 08:05 AM
Uttarakhand: Major accident on Yamunotri Highway! Stones fell from the hill, one died after being hit

चिन्यालीसौड़। उत्तराखण्ड में आज एक और बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से जहां मौके पर सनसनी फैल गयी वहीं यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक टिहरी गढ़वाल के थान जौनपुर निवासी स्वर्णकार नौगांव में अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने जा रहा था। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा। इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


संबंधित आलेख: