• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major administrative reshuffle in the Udham Singh Nagar Police! Rudrapur Kotwali gets a new Station House Officer (SHO)! In-charges of several police outposts have been changed.

उत्तराखण्डः ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! रुद्रपुर कोतवाली को मिला नया प्रभारी निरीक्षक! कई चौकियों के इंचार्ज बदले

editor
  • Awaaz Desk
  • October 16, 2026 08:10 AM
Uttarakhand: Major administrative reshuffle in the Udham Singh Nagar Police! Rudrapur Kotwali gets a new Station House Officer (SHO)! In-charges of several police outposts have been changed.

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग कोतवाली, पुलिस चौकियों और अन्य इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से लेकर सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और जसपुर क्षेत्र की विभिन्न चौकियों में तैनाती बदली गई है। इसके अलावा एसओजी रुद्रपुर में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से स्थानांतरित कर चौकी लालपुर, कोतवाली किच्छा का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली को चौकी बाजार, रुद्रपुर से हटाकर चौकी सिडकुल, सितारगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को चौकी सिडकुल, सितारगंज से स्थानांतरित कर एसओजी रुद्रपुर में तैनात किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए बदलाव के तहत भूपाल राम पौड़ी को कोतवाली जसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद से हटाकर चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी दी गई है। नवीन जोशी को कोतवाली कुंडा से स्थानांतरित कर चौकी मंडी में तैनात किया गया है। वहीं, कोतवाली रुद्रपुर में द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात संदीप शर्मा को चौकी रंपुरा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चौकी रंपुरा में तैनात महेश काण्डपाल को चौकी बाजार, रुद्रपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक मनोज देव को चौकी बरहैनी, बाजपुर से स्थानांतरित कर चौकी बाजार, रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात बसंत प्रसाद को चौकी बरहैनी, बाजपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को चौकी लालपुर, किच्छा से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर में तैनाती दी गई है। आदेश में चौकी सरकड़ा, सितारगंज समेत अन्य स्थानों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव दर्ज किया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव में एक खास बात यह देखने को मिली है कि अभी कुछ दिन पूर्व एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर में हुए सड़क हादसे के बाद लापरवाही के चलते शिवराजपुर पट्टी के इंचार्ज सौरभ भारती और मण्डी चौकी इंचार्ज मनोज देव को लाइन हाजिर किया था। लेकिन महज कुछ दिनों बाद ही मनोज देव को प्रभारी चौकी बरहैनी, बाजपुर भेजा गया है। 


संबंधित आलेख: