• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major fire in Mangalore! A massive fire broke out in a polythene manufacturing factory, creating chaos at midnight.

उत्तराखण्डः मंगलौर में बड़ा अग्निकाण्ड! पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधी रात में मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 16, 2024 06:12 AM
Uttarakhand: Major fire in Mangalore! A massive fire broke out in a polythene manufacturing factory, creating chaos at midnight.

रुड़की। मंगलौर में रविवार देर रात एक बड़ा अग्निकाण्ड हुआ। यहां मुंडयाकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पॉलिथीन बनाने की कंपनी में आग धधक धधक गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके मंे अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल के सामने स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागला पॉली फिल्म्स नाम से काफ़ी साल से स्थापित फैक्टरी है। रविवार रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छुट्टी के चलते अधिकांश कर्मचारी नहीं थे। जो अंदर थे वे बाहर की ओर दौड़ पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने  की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और लापटें असमान में उठने लगीं। तभी धमाके शुरू हो गए। आग का विकराल रूप देख आसपास से दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। आनन फानन में आसपास की कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। 


संबंधित आलेख: