• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major road accident in Mussoorie! Car loses control and falls into ditch, police rescues

उत्तराखण्डः मसूरी में बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पुलिस ने किया रेस्क्यू

editor
  • Awaaz Desk
  • November 24, 2025 07:11 AM
Uttarakhand: Major road accident in Mussoorie! Car loses control and falls into ditch, police rescues

मसूरी। मसूरी में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई गिर गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार सोलिटायर होटल से पहले पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। बताया जा रहा है कि मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से कार कई पलटियां खाकर सीधे नीचे की ओर बने सड़क प्लेटफॉर्म पर गिर गई। कार गिरने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और चीता मोबाइल मौके पर पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए चालक को कार से बाहर निकाला। फिर निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल मसूरी भिजवाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कार चालक की हालत सामान्य है, परन्तु चालक को काफी चोट आई हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। घयल चालक राजवीर सिंह ग्राम बिच्छू, थाना थत्यूड़ का रहने वाला है। युवक के अनुसार कार मोड़ पर आते ही अचानक फिसल गई और वह संभाल नहीं पाया।
 


संबंधित आलेख: