उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा! स्कूटी और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत, एक शख्स की गई जान
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग से सामने आया है, यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा में डंपर और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में स्कूटी चालक ने दम तोड़ दिया। यह हादसा रुद्रप्रयाग से पांच किमी की दूरी पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है, जब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा के पास स्कूटी संख्या UK 07 BK 1457 और डंपर संख्या UP 15 CT 0325 के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन रतूड़ा से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और स्कूटी सवार व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।