• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major SOG action in Rudrapur! Hardcore illegal arms supplier opens fire on police, injured in retaliatory gunfire and arrested.

उत्तराखण्ड: रुद्रपुर में एसओजी की बड़ी कार्रवाई! हार्डकोर अवैध असलाह सप्लायर ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • March 16, 2026 11:03 AM
Uttarakhand: Major SOG action in Rudrapur! Hardcore illegal arms supplier opens fire on police, injured in retaliatory gunfire and arrested.

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक हार्डकोर असलाह सप्लायर को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है।
ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के मोदी मैदान के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बंटी कोली असलाह सप्लायर अवैध हथियारों की डील करने वाला है। सूचना पर आधारित कार्रवाई में एसओजी टीम ने बंटी कोली और उसके एक साथी को घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरा, बंटी ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली बंटी के पैर में लग गई। घायल बंटी को तत्काल गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसका साथी भी हिरासत में है।
मौके से पुलिस ने 1 कंट्रीमेड पिस्टल, 9 तमंचे और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बंटी कोली लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। पिछले दिनों सिडकुल क्षेत्र से दो बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उन बदमाशों ने बंटी कोली का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी कोली के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह एक हार्डकोर अपराधी के रूप में जाना जाता है। इस सफल कार्रवाई से जिले में अवैध असलाह के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।एसपी ने टीम की सराहना की है और कहा है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


संबंधित आलेख: