• Home
  • News
  • Uttarakhand: Many officers of the forest department engaged in the 'mission' to stop the transfer, the minister said - I will not come under pressure

उत्तराखंड: ट्रांसफर रुकवाने के 'मिशन' में जुटे वन विभाग के कई अफसर, मंत्री बोले- दबाव में नहीं आऊंगा

editor
  • Kanchan Verma
  • July 20, 2022 02:07 PM
Uttarakhand: Many officers of the forest department engaged in the 'mission' to stop the transfer, the minister said - I will not come under pressure

उत्तराखंड वन विभाग में अभी आईएफएस अधिकारियों के तबादले की दूसरी सूची भी जारी हो सकती हैं। हालांकि हाल ही में अधिकारियों के तबादलों को लेकर जारी हुई पहली सूची पर कई अफसर अपनी तैनाती रुकवाने की कोशिशों में हैं। इस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्थानांतरण को पारदर्शी बनाने पर का दावा किया है।

प्रदेश में फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों का लंबे समय बाद स्थानांतरण किया गया, तो कई अफसर अपनी नई तैनाती को रुकवाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। खबर है कि वन मंत्री सुबोध उनियाल पर तबादलों को रोके जाने का बड़ा दबाव आ रहा है। हालांकि सुबोध उनियाल ये साफ कर चुके हैं कि तबादले हुए हैं, वह पूरी तरह से पारदर्शी हैं और उन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि वन विभाग में वन मुख्यालय से लेकर जिलों में डीएफओ तक की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। ऐसे में कई अफसर हैं जो नई तैनाती से खुश नहीं हैं और वह अब हर हथकंडा अपनाकर अपनी तैनाती के आदेश को रुकवाना चाहते हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कुछ रिक्त पदों पर अभी दूसरी सूची जारी हो सकती है और सामान्य तबादले किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस बार भी तबादलों को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बताया।


संबंधित आलेख: