• Home
  • News
  • Uttarakhand: Married woman faces brutal assault by in-laws in Haldwani; sustains severe injuries to her head and body—serious allegations leveled against five individuals, including her husband.

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में विवाहिता पर टूटा ससुरालियों का कहर! सिर और शरीर पर किए गंभीर वार, पति समेत पांच पर संगीन आरोप

editor
  • Awaaz Desk
  • November 25, 2026 10:11 AM
Uttarakhand: Married woman faces brutal assault by in-laws in Haldwani; sustains severe injuries to her head and body—serious allegations leveled against five individuals, including her husband.

हल्द्वानी। दहेज की मांग और प्रेम विवाह की नाराजगी के चलते ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता और उसके 11 माह के मासूम बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से किसी नुकीली वस्तु से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में घर से भागकर जान बचाने वाली पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गैस गोदाम रोड के करायल जौलासाल निवासी हिमानी बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 दिसंबर 2024 को उसका प्रेम विवाह सतवाल पेट्रोल पंप के पास रहने वाले गजेंद्र सिंह सतवाल से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गजेंद्र, ससुर राजेंद्र सिंह सतवाल, सास गंगा उर्फ मुन्नी सतवाल, ननद कामिनी सतवाल और दीपा बिष्ट उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग प्रेम विवाह को लेकर भी आए दिन ताने मारते, गाली-गलौज करते और जिंदा जलाने या मार देने की धमकी देते थे। तहरीर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले एक युवक की शादी में 10 लाख रुपये की कार दहेज में आने के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना और बढ़ गई। इसी बात को लेकर 21 जनवरी 2026 को मारपीट कर उसे मायके वालों सहित जान से खत्म करने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया गया। हालांकि, सितंबर 2026 में पति माफी मांगकर उसे वापस ससुराल ले आया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि 23 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पति, ससुर और अन्य परिजनों ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति गजेंद्र ने हिमानी और उसके 11 महीने के बेटे जय सतवाल को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से नुकीली चीज से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह खून से लथपथ हो गई। किसी तरह जान बचाकर बाहर भागी पीड़िता को परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।   


संबंधित आलेख: