• Home
  • News
  • Uttarakhand: Monsoon session of the Assembly will begin from tomorrow! CM Dhami reached Bhararisain

उत्तराखण्डः विधानसभा का मानसून सत्र कल से होगा शुरू! भराड़ीसैण पहुंचे सीएम धामी

editor
  • Awaaz Desk
  • August 18, 2025 08:08 AM
Uttarakhand: Monsoon session of the Assembly will begin from tomorrow! CM Dhami reached Bhararisain

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे। यहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री धामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है। इधर मौसम विभाग ने 22 तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में सड़क मार्ग से सरकारी लावा लश्कर गैरसैंण तक की लंबी यात्रा करना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 


संबंधित आलेख: