• Home
  • News
  • Uttarakhand: Negligence in duty! Udham Singh Nagar SSP suspended Inspector Sanjay Bora posted in Sitarganj.

उत्तराखण्डः ड्यूटी में लापरवाही! ऊधम सिंह नगर एसएसपी ने सितारगंज में तैनात दरोगा संजय बोरा को किया निलंबित

editor
  • Awaaz Desk
  • January 16, 2024 06:01 AM
Uttarakhand: Negligence in duty! Udham Singh Nagar SSP suspended Inspector Sanjay Bora posted in Sitarganj.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सितारगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय बोरा को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैंसर मरीज की जमीन को हड़पने के केस में दरोगा ने कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा की सत्यनिष्ठा पर जांच बैठा दी है। बता दें कि सितारगंज में कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से उनकी जमीन पर कुछ लोगों की ओर से कब्जा करने की शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन विवेचक ने कार्रवाही नहीं की थी। एसएसपी ने बताया कि दरोगा संजय बोरा को तीन महीने में विवेचना पूरी करने के आदेश दिए थे, लेकिन विवेचना को तीन माह बाद भी लंबित रखा गया।


संबंधित आलेख: