• Home
  • News
  • Uttarakhand: neither first nor second, broken record of infected in third wave of corona, outright 4,482 new corona positives came in front, 6 died

उत्तराखंड: न पहली न दूसरी,कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों का टूटा रिकॉर्ड, एकमुश्त 4,482 नए कोरोना पॉजिटिव आये सामने,6 की हुई मौत

editor
  • Kanchan Verma
  • January 18, 2022 05:01 PM
Uttarakhand: neither first nor second, broken record of infected in third wave of corona, outright 4,482 new corona positives came in front, 6 died

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बेकाबू होता जा रहा है।दिन ब दिन कोरोना के मरीजों की संख्या चौकाने वाली सामने आ रही है।आज की  बात की जाए तो आज 4,482 नए मामले सामनेआये है। वहीं 6 मरीजों की  मौत हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव केसो की संख्या 20,000 के पार पहुंचगयी है।जबकि 1,865 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए।उत्‍तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की 20 हजार से अधिक यानी 20620 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 8664 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2884, हरिद्वार में 2799 और ऊधमसिंह नगर में 2077 सक्रिय केस हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून में सबसे अधिक 1687 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, ऊधमसिंह नगर में 398, पौड़ी में 270, टिहरी में 157, उत्तरकाशी में 45, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, चंपावत में 104 , चमोली में 202 व बागेश्वर में 81 लोग संक्रमित मिले हैं।उत्‍तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इसमें तीन राजकीय दून मेडिकल कालेज में, एक एम्‍स ऋषिकेश में, एक महंत इंदिरेश अस्‍पताल में और एक रुड़की के निजी अस्‍पताल में हुई। बता दें कि राज्‍य में अब तक कोरोना से 7450 लोगों की मौत हो चुकी है।बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में मंगलवार को 21 का कोरोना रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें सात कोरोना पाजिटिव निकले। इन कोरोना संक्रमितों में सभी श्रीनगर और श्रीकोट के हैं। मंगलवार को बेस अस्पताल में 75 का कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। बेस अस्पताल के कोरोना वार्ड में चार कोरोना पाजिटिव भर्ती हैं।


संबंधित आलेख: