उत्तराखण्डः उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने सीएम धामी से की मुलाकात! पुष्पगुच्छ भेंट कर दी नववर्ष की शुभकामना, पत्रकार हित और समस्याओं पर हुआ मंथन
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम धामी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और पुष्पगुच्छ भेंट किया। इससे पहले उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में पदाधिकारी सीएम से मिलने पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम धाम को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सीएम धामी को क्लब की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान पत्रकारों के हितों को लेकर भी मंथन किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम धामी को पत्रकारों की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रेस क्लब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।