• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nitish Kumar of Almora selected in Karate! There was a flood of congratulations, coach Yashpal Bhatt appreciated

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा के नीतिश कुमार का कराटे में चयन! बधाईयों का लगा तांता, कोच यशपाल भट्ट ने की सराहना

editor
  • Awaaz Desk
  • September 13, 2024 08:09 AM
 Uttarakhand: Nitish Kumar of Almora selected in Karate! There was a flood of congratulations, coach Yashpal Bhatt appreciated

अल्मोड़ा। नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के खिलाड़ी नीतिश कुमार ने 14 से 23 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपना स्थान पक्का किया है। नीतिश ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024/2025 के तहत अंतिम चक्र में जिला स्तर पर शारीरिक दक्षता को बड़ी निपुणता और साहस के साथ अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए चयन प्रक्रिया को उत्तीर्ण किया। कराटे कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि अपनी मेहनत, लगन और प्रयास से नीतिश ने सराहनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। अधिकारियों ने प्रशिक्षक शिक्षक यशपाल भट्ट की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं। इस मौके पर सतीश जोशी, प्रज्ञा जोशी, निलेश जोशी, कैलाश शर्मा, कुंदन लटवाल, हरीश कनवाल, मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, अरुण बंग्याल आदि ने नीतिश और कोच यशपाल भट्ट को बधाई दी है। 


संबंधित आलेख: