• Home
  • News
  • Uttarakhand: Now illegal casino caught in Jeolikot of Nainital! Gambling was being played, 21 accused arrested

उत्तराखण्डः अब नैनीताल के ज्योलीकोट में पकड़ा गया अवैध कसीनो! खेला जा रहा था जुआ, 21 आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • September 26, 2023 11:09 AM
 Uttarakhand: Now illegal casino caught in Jeolikot of Nainital! Gambling was being played, 21 accused arrested

नैनीताल। उत्तराखण्ड में लगातार अवैध कसीनो पकड़े जा रहे हैं, अभी हाल ही में ऋषिकेश में एक अवैध कसीनो पकड़ा गया था, जिसपर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। वहीं अब नैनीताल के ज्योलिकोर्ट डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में अवैध कसीनो पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक यहां जुआ खेला जा रहा था और बालाएं शराब परोस रही थी। पुलिस ने मौके से 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 12 बार बालाओं को हिरासत में लिया है।

 एसएसपी प्रहलाद नारायाण मीणा ने बताया कि एसपी क्राइम व ट्रैफिक डॉ जगदीश चन्द्र के दिशा-निर्देशन में सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल थाना, ज्योलीकोट चौकी और एसओजी की संयुक्त टीम ने होटल रिवर व्यू में छापामारी की गयी तो होटल के एक पारदर्शी हॉल में अवैध रूप से कसीनो व जुआ खेला जा रहा था। जिन्हे होटल कर्मियों व बार बालाओं द्वारा अवैध रुप से शराब परोसी जा रही थी। इस बारे में जब होटल कर्मियों से होटल में अवैध रूप से कसीनो/जुआ खिलाने व शराब पिलाने का लाईसेंस माँगा गया तो देने में असमर्थ रहे।

पुलिस की औचक छापामारी के दौरान अवैध रूप से जुआ/कसीनो खेल रहे लोगों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। जिन्हे  पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी खोजबीन जारी है। पुलिस ने मौके से 5.68 हजार की नगदी, 3667 कैसीनो चिप्स और ताश की गड्डी के साथ ही अलग-अलग ब्रांड की 12 शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवकों व 12 बार बालाओ को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया।

एसएसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की  है। पुलिस टीम में तल्लीताल एसओ रोहताया सिंह सागर, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, एएसआई संदीप नेगी, कांस्टेबल राजेन्द्र  सिंह मेहरा, शिवराज राणा, अमित कुमार, सुमन राणा, संगीता, मब्बू मियां, दिनेश कार्की, कुन्दन कठायत, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, दिनेश नगर कोटी, भानू ओली, अनूप सिंह, सुनील टम्टा, सोबरन राणा शामिल रहे।


संबंधित आलेख: