• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nursing candidates stage a massive protest against the government! They marched from Gandhi Park towards the Chief Minister's residence but were stopped by police barricades.

उत्तराखण्डः नर्सिंग अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन! गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

editor
  • Awaaz Desk
  • July 23, 2026 10:07 AM
Uttarakhand: Nursing candidates stage a massive protest against the government! They marched from Gandhi Park towards the Chief Minister's residence but were stopped by police barricades.

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने आज देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में नर्सिंग अभ्यर्थियों और सदस्यों ने गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई। वहीं मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग एकता मंच के सदस्य हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नर्सिंग क्षेत्र में लंबे समय से भर्ती और नियुक्ति से जुड़े कई मामले लंबित हैं। मंच की ओर से वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां करने और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों को लेकर संवाद और समाधान की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। इसी क्रम में नर्सिंग एकता मंच ने गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने का निर्णय लिया। जैसे ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़े, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग के पास सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि मंच लंबे समय से नर्सिंग अभ्यर्थियों की समस्याओं और भर्ती से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने रखता आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को वर्षवार भर्ती, रिक्त पदों पर नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामलों में जल्द ठोस निर्णय लेना चाहिए,ताकि नर्सिंग अभ्यर्थियों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि नर्सिंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं, जबकि योग्य अभ्यर्थी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को भर्ती प्रक्रिया को गति देने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बता दें कि मंगलवार को नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर खौफनाक कदम उठाया, जिसके चलते मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अभ्यर्थियों को अस्पताल ले जाया गया।


संबंधित आलेख: