उत्तराखंड:उत्तरप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नामों के बदलने का सिलसिला हुआ शुरू,राज्य की ये जगह अब नए नाम से जानी जायेगी
उत्तरप्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी नामों के बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को चमोली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घाट विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 56 करोड़ 54 लाख 93 हज़ार की 16 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के हर दिन 50 से अधिक जनहित फैसले भी गिनाए इसी दौरान उन्होंने जोशीमठ का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावनाओं के अनुरूप ही ये फैसला लिया है। नाम बदलने की कड़ी में धामी ने विजय संकल्प रैली में मौजूद राज्य के पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की तारीफ में खूब कसीदे कसे। उन्हें प्रेरक बताया। सभा और रैली में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यों और विजन की प्रशंसा करते हुये सीएम ने कहा कि पीएम के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग का जो कार्य प्रगति पर है।
इस रेल मार्ग की योजना की सबसे पहले पहल सतपाल महाराज ने की। सीएम धामी ने कहा मैंने पीएम मोदी से टनकपुर से बागेश्वर तक रेल मार्ग का अनुरोध किया था। इस पर शीघ्र कार्य शुरू हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित के सात फैसले लिए। उन्होंने कहा कि विभागों को अगले 10 सालों का रोडमैप तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड से यात्रा सुगम होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशन में तेजी से काम चल रहा है। पर्यटन, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विषयों के लिए ठोस नीतियां बनाई जा रही हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि घाट में डेढ़ लेन सड़क की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा किया है।
सीएम भाजपा की विजय संकल्प रैली की जनसभा में कांग्रेस पर खूब बरसे। सीएम धामी ने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह और बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट को हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के हित विकास में कार्य करने वाला जागरूक प्रतिनिधि बताया।
धामी ने विजय संकल्प रैली में मौजूद राज्य के पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की तारीफ में खूब कसीदे कसे। उन्हें प्रेरक बताया। सभा और रैली में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कार्यों और विजन की प्रशंसा करते हुये सीएम ने कहा कि पीएम के नेतृत्व की केन्द्र सरकार में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल मार्ग का जो कार्य प्रगति पर है।
इस रेल मार्ग की योजना की सबसे पहले पहल सतपाल महाराज ने की। सीएम धामी ने कहा मैंने पीएम मोदी से टनकपुर से बागेश्वर तक रेल मार्ग का अनुरोध किया था। इस पर शीघ्र कार्य शुरू हो जायेगा।