• Home
  • News
  • Uttarakhand: Outrage in Rudraprayag over the Nagrasu Gurudwara incident; demands for an impartial probe intensify.

उत्तराखण्डः नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर रुद्रप्रयाग में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

editor
  • Awaaz Desk
  • June 25, 2026 07:06 AM
Uttarakhand: Outrage in Rudraprayag over the Nagrasu Gurudwara incident; demands for an impartial probe intensify.

रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को लेकर रुद्रप्रयाग में जनाक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुलाबराय मैदान में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जन संगठनों की एक जनसभा आयोजित की गई। सभा में यूकेडी, स्वाभिमान मोर्चा सहित कई संगठनों ने प्रतिभाग कर आगे की रणनीति पर चर्चा की और जनता से एकजुट होने का आह्वान किया। रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई। वक्ताओं का कहना था कि मामले के सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए ताकि सत्य जनता के सामने आ सके और किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया जा सके। सभा में उत्तराखंड क्रांति दल, स्वाभिमान मोर्चा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र विशेष का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। जनसभा में आगे की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जनआंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। साथ ही आम जनता से एकजुट होकर न्याय की मांग को मजबूत करने की अपील की गई।


संबंधित आलेख: