• Home
  • News
  • Uttarakhand: Painful road accident in Rishikesh! Speeding car hits rickshaw, elderly man dies

उत्तराखण्डः ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • February 06, 2025 10:02 AM
Uttarakhand: Painful road accident in Rishikesh! Speeding car hits rickshaw, elderly man dies

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने रिक्शा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची ऋषिकेश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। मोहम्मद इस्लाम मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, जो ऋषिकेश के बनखंडी में किराए का कमरा लेकर रहते थे। वह कबाड़ी का काम कर गुजर बसर करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि आवाज सुन आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हादसे के बाद रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जिसे स्थानीय लोग किसी तरह उठाकर एम्स ऋषिकेश ले गए, जहां डॉक्टरों ने रिक्शा सवार मोहम्मद इस्लाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के कार चालक फरार बताया जा रहा है, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


संबंधित आलेख: