• Home
  • News
  • Uttarakhand: People shivering from the cold! Dense fog stopped the speed of vehicles, snowfall continues in the mountains

उत्तराखण्डः ठण्ड से ठिठुरे लोग! घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 28, 2023 05:12 AM
Uttarakhand: People shivering from the cold! Dense fog stopped the speed of vehicles, snowfall continues in the mountains

देहरादून। उत्तराखण्ड में कड़ाके की ठण्ड पड़नी शुरू हो गयी है। इस बीच कोहरे का भी खासा असर देखने को मिल रहा है। ठण्ड के चलते ठिठुरन भी बढ़ गयी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठण्ड का प्रकोप दिख रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। आज गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का सितम जारी है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई थी, ये संभावना सच साबित हुई। हालांकि गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। उधर प्रदेश भर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद लगाई गई है। जानकारी के अनुसार देहरादून आने वाली कई फ्लाइट अपने तय समय से देरी पर पहुंची हैं। वहीं दिल्ली की एक फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ा है। उधर दूसरी तरफ देहरादून आने वाली कुछ ट्रेनें भी देरी से पहुंची, जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


संबंधित आलेख: