• Home
  • News
  • Uttarakhand: Please Attention! Red alert issued regarding heat wave in these districts of Uttarakhand! The temperature will be much higher than normal in these dates! Know the reason for the rising temperature

उत्तराखंड:कृपया ध्यान दें! उत्तराखंड के इन जिलों में हीट वेव को लेकर हुआ रेड अलर्ट जारी! इन तारीखों में सामान्य से कहीं अधिक होगा तापमान!बढ़ते तापमान की वजह भी जानिए

editor
  • Kanchan Verma
  • April 09, 2022 02:04 PM
Uttarakhand: Please Attention! Red alert issued regarding heat wave in these districts of Uttarakhand! The temperature will be much higher than normal in these dates! Know the reason for the rising temperature

इस वर्ष समय से पहले ही भीषण गर्मी शुरू हो गयी है जिसको लेकर उत्तराखंड में मौसम विभाग नर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट 9 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक रहेगा जिसमे तापमान सामान्य से कही अधिक ज़्यादा रहेगा। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए ये भी कहा गया है कि हीट वेव की वजह से सब्जियों औऱ फसलों को खासा नुकसान हो सकता है जिसके बाद इनके दामों में भी वृद्धि हो सकती है। बढ़ती गर्मी की वजह से उत्तराखंड के जंगलों में वनाग्नि का खतरा भी बढ़ सकता है साथ ही बर्फ़ीली जगहों पर बर्फ पिघलने से हिमस्खलन का खतरा भी बन सकता है। उत्तराखंड के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त की और कहा कि 9 से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के टिहरी,चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में इनदिनों हर साल रहने वाले तापमान से बहुत ज़्यादा रहेगा। 

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान में सामान्य तौर पर मार्च के अंत में बनने वाला एंटी-साइक्लोन इस बार जल्दी बना और इस बार पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है,अप्रैल और मई में अधिकतम तापमान चरम पर होता है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में विदर्भ, गंगा के कुछ हिस्सों में फैले कोर हीटवेव जोन की पहचान करता है। उत्तर पश्चिम भारत के रेगिस्तानों से आने वाली गर्म हवाएं भी मध्य भारत के क्षेत्रों में बढ़ते तापमान में योगदान करती हैं।


संबंधित आलेख: