• Home
  • News
  • Uttarakhand: PM Modi reached Jageshwar Dham in Almora! Blessings were received after worshiping, people were very enthusiastic about the arrival.

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी! पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, आगमन को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह

editor
  • Awaaz Desk
  • October 12, 2023 08:10 AM
Uttarakhand: PM Modi reached Jageshwar Dham in Almora! Blessings were received after worshiping, people were very enthusiastic about the arrival.

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। सुबह वह पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पार्वती कुण्ड में पूजा अर्चना करने के बाद आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद वह गुंजी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का काफिला अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां पीएम मोदी को मूर्ति के साथ-साथ कई तोहफे भेंट किए गए। इसी बीच पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना भी की। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए जागेश्वर धाम को फूलों से सजाया गया। इसके साथ-साथ जागेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी।


संबंधित आलेख: