उत्तराखंड:पीएम मोदी कह रहे थे दूसरी धारा की पार्टी ने किया उत्तराखंड में विकास!ये देखिए! ये हुआ है विकास?पानी को तरसते लोग खाली बर्तन के साथ कर रहे प्रदर्शन
अभी हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा हुआ था,हल्द्वानी में जनसभा आयोजित की गई जिसमें पीएम मोदी ने बिजली पानी सड़को पर बड़े बड़े भाषण दिए उन्होंने ये तक कह डाला था कि उत्तराखंड बनने के बाद यहां दो धाराओं को देखा गया पहली धारा ने कोई विकास नही किया दूसरी धारा ने विकास किया बिजली पानी सड़के दी। अब पीएम मोदी के इस भाषण की जमीनी हकीकत भी देख लीजिये। बागेश्वर जिले के गोमती में अवैध खनन करने पहुंची जेसीबी ने तैलीहाट पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। इससे तैलीहाट गांव में दो दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। पेयजल संकट से गुजर रहे ग्रामीणों ने गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में तैलीहाट के ग्रामीणों ने कहा है कि गोमती नदी में अवैध खनन करने गई जेसीबी ने गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कर दी। इससे गांव में दो दिन से आपूर्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध खनन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ जेसीबी सीज करने की मांग की है। उत्तराखंड में ये सब आये दिन होता है कई जगह कई कई दिन तक लोग पानी की एक एक बूंद को तरसते है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही होता।जनप्रतिनिधियों ने पहले ही मुँह मोड़ लिया है वोट के लिए ज़रूर उनके दर्शन हो जाएंगे लेकिन जनसमस्याओं को सुनने के लिए शायद ही कभी आये।