• Home
  • News
  • Uttarakhand: Police and administration on high alert ahead of Diwali! A raid in Haridwar resulted in a large quantity of firecrackers recovered from a house.

उत्तराखण्डः दीपावली से पहले पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट! हरिद्वार में छापेमारी, घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद

editor
  • Awaaz Desk
  • October 09, 2025 01:10 PM
Uttarakhand: Police and administration on high alert ahead of Diwali! A raid in Haridwar resulted in a large quantity of firecrackers recovered from a house.

हरिद्वार। दीपावली से पहले पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इस बीच प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर गुरूवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी, पीठ बाजार में एसडीएम की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापे मारे। यहां एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। मालिक से जब भंडारण का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सका। अधिकारियों के अनुसार मकान से बरामद पटाखों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ढोने के लिए कई वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह मकान लंबे समय से गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने लाइसेंस न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। एसडीएम जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित आलेख: