• Home
  • News
  • Uttarakhand: Police caught two youths drinking alcohol in the counting place campus! Big question – How did the liquor reach there amid so much security?

उत्तराखण्डः मतगणना स्थल कैंपस में दो युवकों को शराब पीते पुलिस ने पकड़ा! बड़ा सवाल- आखिर इतनी सिक्योरिटी के बीच कैसे पहुंची शराब?

editor
  • Awaaz Desk
  • January 25, 2025 08:01 AM
Uttarakhand: Police caught two youths drinking alcohol in the counting place campus! Big question – How did the liquor reach there amid so much security?

रुड़की। रुड़की में मतगणना केंद्र परिसर में दो युवकों को पुलिस ने शराब पीते हुए पकड़ लिया। युवकों के पास से दो शराब की बोतल मिली हैं। दरअसल मतगणना केंद्र पर तलाशी के बाद सभी को भेजा जा रहा था तो अंदर शराब कैसे पहुंची ये एक बड़ा सवाल है। बता दें कि रुड़की के बीएसएम कॉलेज में मतगणना केंद्र परिसर के अंदर लगे टेंट के पीछे शराब पीते हुए दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवकों के पास से शराब की बोतल और फल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मतगणना केंद्र के अंदर तलाशी लेने के बाद ही लोगों को अंदर आने दिया जा रहा है, ऐसे मे शराब की बोतल अंदर कैसे पहुंची, जिसको लेकर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में नगर निगम समेत लंढोरा, पाडली गुज्जर और झबरेड़ा नगर पंचायत की मतगणना हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। तलाशी के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसे में पुलिस की नाक के नीचे से होकर शराब अंदर कैसे पहुंची, यह पुलिस की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 


संबंधित आलेख: