• Home
  • News
  • Uttarakhand Political Breaking: Col Vijay Rawat, brother of martyr CDS General Bipin Rawat, may join BJP, said big thing after meeting CM

उत्तराखंड सियासी ब्रेकिंग: शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत हो सकते है बीजेपी में शामिल,सीएम से मुलाकात कर कही बड़ी बात

editor
  • Kanchan Verma
  • January 19, 2022 08:01 AM
Uttarakhand Political Breaking: Col Vijay Rawat, brother of martyr CDS General Bipin Rawat, may join BJP, said big thing after meeting CM

शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की।
बुधवार को हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह संभावना जताई जा रही है कि विजय रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।
गौरतलब है कि 8 दिसंबर को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य की मौत हो गई थी,उस वक्त रावत वायुसेना के Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर में सवार थे। हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ था। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एकमात्र जिंदा बचे थे, जिनका निधन भी 15 दिसंबर को हो गया।


संबंधित आलेख: